यूपी में डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए परिषदीय स्कूलों को क्या-क्या निर्देश जारी किए गए?
यूपी के परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए उन्हें पूरी बांह की शर्ट व फुल पैंट पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने कहा है कि स्कूलों में संचारी रोगों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए कायर्क्रम चलाए जाएं व स्कूलों के आसपास जलभराव न होने दिया जाए।