यूपी में डीएम ऑफिस में क्लर्क ने रिटायर्ड अफसर से मांगी ₹20,000 की रिश्वत, हुआ गिरफ्तार

गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में ज़िलाधिकारी कार्यालय में तैनात क्लर्क अभिनव कुमार सिंह को शुक्रवार को वाराणसी की ऐंटी करप्शन टीम ने रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी से ₹20,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सिंह ने रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी का जीपीएफ भुगतान पास करने की एवज़ में ₹50,000 की रिश्वत मांगी थी।

Load More