यूपी में डीएलएड छात्रा की गला दबाकर की गई हत्या, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार
बरेली (यूपी) में डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छात्रा का हत्यारा उसका बॉयफ्रेंड अशोक कुमार निकला। पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि शादी से इनकार करने पर उसने दुपट्टे से गला घोंटकर नीतू की हत्या कर दी थी।