यूपी में डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला 7 किलो का ट्यूमर

उत्तर प्रदेश के हरदोई में डॉक्टरों ने 33-वर्षीय शाहाना नामक महिला के पेट से ऑपरेशन के बाद 7 किलोग्राम का ट्यूमर बाहर निकाला है। महिला को पिछले कुछ महीनों से पेट में दर्द हो रहा था और सिटी स्कैन करने के बाद पेट में 20 इंच की गांठ की पुष्टि की गई। एक डॉक्टर ने बताया कि महिला स्वस्थ है।

Load More