यूपी में ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से अपनी कनपटी पर मारी गोली, हुई मौत
पुलिस ने बताया है कि उन्नाव (यूपी) में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान देवांश तेवतिया नामक कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस ने बताया, "लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है व घटना की जांच की जा रही है।" बकौल पुलिस, वह 2019 में भर्ती हुआ था।