यूपी में ड्राइवर ने बस से उतर रही युवती की खून से भरी मांग, विरोध करने पर युवती को पीटा
हापुड़ (यूपी) में एक बस ड्राइवर द्वारा अपना हाथ काटकर बस से उतर रही युवती की खून से मांग भरे जाने का मामला सामने आया है। ड्राइवर ने इसका विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट भी की है। आरोपी पिछले कुछ समय से युवती को परेशान कर रहा था और फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।