यूपी में डिलीवरी के दौरान धड़ से अलग हो गया नवजात का सिर, मां के गर्भ में फंसा रहा
बस्ती (यूपी) के एक सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्चे के पैर पहले बाहर आ गए थे व सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उसके पैर पकड़कर बाहर खींचने के दौरान धड़ अलग हो गया और सिर गर्भ में ही फंसा रह गया। बाद में ऑपरेशन कर बच्चे का सिर बाहर निकाला गया।