यूपी में डरा रही यमुना! ताजमहल की दीवार तक पहुंचा पानी
अधिकारियों ने बताया है कि रविवार को यमुना नदी का पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंच गया। इतिहासकार राज किशोर राजे ने बताया कि इस बार यमुना का जलस्तर 2023 जितना ही ऊंचा है और स्मारक को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। बकौल किशोर, ताजमहल का निर्माण इस तरह किया गया था कि वह ऐसा जलस्तर सहन कर सके।