यूपी में तेंदुए ने किया होमगार्ड पर हमला, लोगों ने डंडे से पीटकर की तेंदुए की हत्या
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के किरतपुर में ग्रामीणों ने एक तेंदुए की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, तेंदुए ने शुक्रवार शाम सुरेंद्र नामक होमगार्ड पर हमला किया था और तभी होमगार्ड के बच्चों व ग्रामीणों ने उसे डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। होमगार्ड अपने बच्चों के साथ घर के पीछे ट्यूबवेल पर गए थे।