यूपी में ताऊ की बेटी से की शादी, 3 दिन बाद दी जान; सुसाइड से पहले वीडियो जारी कर बताया कारण
यूपी में मेरठ के रहने वाले जिम ट्रेनर ने ताऊ की बेटी से शादी के तीन दिन बाद ही गाज़ियाबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में बताया कि ताऊ की बेटी से ही शादी के बाद से वह समाज और परिवार के सामने शर्मिंदगी महसूस कर रहा था।