यूपी में तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से माता-पिता व 2 बच्चियों की हुई मौत
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को एनएच-9 पर एक तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से एक शख्स, उसकी पत्नी और उसकी 2 बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक और एक बुज़ुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक रामपुर के रहने वाले थे।