यूपी में तेज़ रफ्तार ट्रक का पहिया खुलकर चलती बाइक से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत
इटावा (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक तेज़ रफ्तार ट्रक का पहिया अलग होकर चलती बाइक से टकरा गया जिससे बाइक सवार 36 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, ट्रक का पहिया एक्सेल से अलग होकर उछलकर सड़क पर आ गया और बाइक से जा टकराया। मृतक की पहचान पंकज यादव के रूप में हुई है।