यूपी में थाना प्रभारी ने मृत महिला के 4 वर्षीय बेटे से पूछा 'मम्मी-पापा साथ सोए थे?'; होगी जांच
अमेठी (यूपी) में शुक्रवार को घर में मृत मिली एक महिला के 4-वर्षीय बेटे से थाना प्रभारी की पूछताछ का वीडियो सामने आया है। मामले में जांच के लिए पहुंचे थाना प्रभारी बच्चे से 'रात को मम्मी-पापा एकसाथ सोए थे?' पूछते दिखे। इसकी आलोचना होने पर पुलिस ने कहा कि वीडियो को लेकर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।