यूपी में थानाध्यक्ष ने छुए बृजभूषण सिंह के पैर, वीडियो वायरल होने पर जांच के दिए गए आदेश
रायबरेली (यूपी) के डीह थानाध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के पैर छूए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच के आदेश दिए गए हैं। दरअसल, बृजभूषण एक रिश्तेदार की 13वीं में शामिल होने गए थे और उनकी सुरक्षा के लिए कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।