यूपी में दो चोटी न बांधने पर प्रिंसिपल ने छात्रा को पीटा व मुंह में डाला डंडा, हुई बेहोश
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल में दो चोटी बांधकर स्कूल नहीं आने पर प्रिंसिपल आभा दुबे द्वारा कक्षा-8 की छात्राओं को पीटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने एक छात्रा को पीटा व उसके मुंह में डंडा डाला जिससे वह बेहोश हो गई। मामले में बीएसए ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है।