यूपी में दुकान के बाहर रखा ठंडे पानी का कैंपर चुराकर स्कूटी से भागती दिखीं मां-बेटी
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में स्कूटी सवार मां और बेटी ने रात के समय एक दुकान के बाहर रखा ठंडे पानी का कैंपर चुरा लिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पानी एजेंसी वाले रोज़ाना ठंडे पानी से भरा कैंपर रखते थे जो हमेशा खाली मिलता था जिसके बाद सीसीटीवी की जांच में पानी चुराए जाने का खुलासा हुआ।