यूपी में दिनदहाड़े युवक के अपहरण का वीडियो आया सामने, पुलिस ने 3 घंटे में छुड़ाया
मेरठ (यूपी) में फिल्मी अंदाज़ में एक युवक के अपहरण का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग युवक को एक दुकान के बाहर से जबरन उठाकर कार में ले जाते दिखे। बकौल रिपोर्ट्स, इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर हुए विवाद में युवक का अपहरण हुआ। वहीं, पुलिस ने 3 घंटे में युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ा लिया।