यूपी में दीये से भड़की आग में ज़िंदा जला दंपति, बचाने गई घरेलू सहायिका की भी हुई मौत
कानपुर (यूपी) में दिवाली पर गुरुवार रात घर के मंदिर में जलाए दीये से आग भड़कने से एक बिज़नेसमैन दंपति व उनकी घरेलू सहायिका की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, आग लगने पर घरेलू सहायिका, दंपति को बचाने गई थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, आग फैलने से ऑटोमैटिक दरवाज़ा लॉक हो गया था जिसके चलते दंपति बाहर नहीं निकल पाया।