यूपी में दारोगा से हाथापाई करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, कान पकड़वाकर कराई परेड
लखनऊ (यूपी) में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक का कागज़ मांगने पर दारोगा से हाथापाई कर वर्दी फाड़ने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की कान पकड़वाकर थाने में परेड कराई और इस दौरान दोनों आरोपी माफी मांगते नज़र आए जिसका वीडियो सामने आया है। एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।