यूपी में दूल्हे ने 5 सेकंड में की 17 राउंड फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो
खुर्जा (उत्तर प्रदेश) के एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें शादाब नामक दूल्हा 5 सेकंड में 17 राउंड हर्ष फायरिंग करते हुए दिख रहा है। पुलिस ने कहा, "उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना प्रभारी खुर्जा नगर को जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।"