यूपी में दिवाली पर 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त एलपीजी सिलिंडर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि दिवाली के अवसर पर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के सभी लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इससे जुड़ी हुई सभी औपचारिकताओं को पूरा करने का निर्देश दिया है। इस फैसले से राज्य के करीब दो करोड़ लोगों को फायदा होगा।