यूपी में दिवाली से पहले श्रमिकों को मिला तोहफा, बढ़ाई गई न्यूनतम मज़दूरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने अकुशल, अर्द्ध कुशल एवं कुशल श्रमिकों की मासिक न्यूनतम मज़दूरी में वृद्धि कर दी है। यूपी सरकार ने कहा, "संशोधित दरें 01 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होंगी तथा 31 मार्च, 2027 तक लागू रहेंगी।" इस निर्णय के बाद श्रमिकों की न्यूनतम मज़दूरी में ₹174.25 से लेकर ₹238.39 प्रति माह तक का इजाफा होगा।