यूपी में दिवाली से पहले सीएम योगी ने 1950 युवाओं को दिया सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र
लखनऊ में आज (गुरुवार) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले 1950 युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया। यूपी सीएमओ ने X पर कार्यक्रम का वीडियो शेयर कर बताया, "यूपीएसएसएससी द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 1,526 ग्राम पंचायत अधिकारी, 360 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) व 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया।"