यूपी में दावत नहीं देने पर पड़ोसियों ने मचाया उत्पात, टेंट में लगाई आग व तोड़ीं कुर्सियां

बिजनौर (यूपी) में एक परिवार ने अपने पड़ोसी को अपने घर की दावत में नहीं बुलाया जिससे नाराज़ पड़ोसियों ने शनिवार को जमकर उत्पात मचाया। उन लोगों ने कार्यक्रम के लिए लगाए गए टेंट में आग लगा दी और कई कुर्सियां भी तोड़ दीं। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Load More