यूपी में दलित महिला का आरोप- थानाध्यक्ष ने बेटे को जूते में पानी पिलाया, ACP ने शुरू की जांच
कानपुर (यूपी) निवासी एक दलित महिला ने एक थानाध्यक्ष पर बेटे को जूते में पानी पिलाने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत-पत्र में बताया कि कहासुनी के बाद चौकी पहुंचे बेटे से चौकी इंचार्ज व 2 दारोगा ने मारपीट की जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया। एसीपी अभिषेक पाण्डेय के अनुसार, वह खुद इसकी जांच कर रहे हैं।