यूपी में दहेज के लिए महिला की हत्या के दोषी उसके पति व सास को हुई उम्रकैद, लगा फाइन
बरेली (यूपी) की एक अदालत ने दहेज के लिए एक महिला की हत्या करने के दोषी उसके पति व सास को उम्रकैद की सज़ा सुनाई और उनपर ₹15,000-₹15,000 का जुर्माना लगाया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दोषी दहेज में ₹2 लाख और फ्रिज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करते थे और 2021 में उसकी हत्या कर दी गई।