यूपी में धीरेंद्र शास्त्री पर मोबाइल फेंके जाने की खबर, पुलिस ने किया खंडन
झांसी (उत्तर प्रदेश) में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के दौरान उन पर मोबाइल फोन से हमला किए जाने की खबर वायरल हो गई है। झांसी पुलिस ने इसका खंडन करते हुए बताया है कि शास्त्री पर कोई हमला नहीं हुआ और उन पर पुष्प वर्षा की गई है। बकौल पुलिस, शास्त्री की पदयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।