यूपी में निकाले गए मुहर्रम के जुलूस में लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, 1 गिरफ्तार
भदोही (उत्तर प्रदेश) में रविवार रात निकाले गए मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया कि 2 युवकों की पहचान कर मुकदमा दर्ज किया गया है और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, जुलूस निकालने की अनुमति भी नहीं ली गई थी।