यूपी में निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS के छात्र का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के विकास प्रसाद यादव नामक 26 वर्षीय छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। छात्रों ने बताया कि कॉलेज में उपस्थिति कम होने के कारण विकास तनाव में था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।