यूपी में नाबालिग के परिवार ने ठुकराया शादी का रिश्ता, युवक किशोरी को लेकर भागा
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में एक 13 वर्षीय लड़की के परिवार द्वारा शादी का रिश्ता ठुकराए जाने के बाद युवक उसे अपने साथ लेकर भाग गया है। बकौल पुलिस, लड़की नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। लड़की की नानी के मुताबिक, युवक का परिवार रिश्ता लेकर आया था लेकिन लड़की की उम्र कम होने के चलते मना कर दिया था।