यूपी में नाबालिग किशोरी ने मृत बच्चे को दिया जन्म, रेप को लेकर रिश्ते का भाई गिरफ्तार
गाज़ियाबाद (यूपी) में रिश्ते की नाबालिग बहन का रेप करने के आरोप में 21-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, युवक 4 माह पहले एक शादी समारोह में शामिल होने बुलंदशहर से गाज़ियाबाद आया था और तब उसने लड़की से शारीरिक संबंध बनाए जिसके बाद पीड़िता ने 4 माह की प्रेग्नेंसी में मृत बच्चे को जन्म दिया था।