यूपी में नाबालिग बेटी का शख्स ने 3 माह तक किया रेप, पत्नी की शिकायत के बाद हुआ अरेस्ट
बलिया (यूपी) में एक शख्स को अपनी नाबालिग बेटी का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा डरा धमकाकर 3 महीने तक कथित तौर पर बेटी से दुष्कर्म किया गया था। नाबालिग लड़की ने इसकी जानकारी मां को दी और उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।