यूपी में नाबालिग सौतेली बेटी से रेप करने के दोषी को सुनाई गई 25 वर्ष जेल की सज़ा
श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने नाबालिग सौतेली बेटी से रेप करने के मामले में एक शख्स को दोषी ठहराते हुए 25 वर्ष जेल की सज़ा सुनाई है और ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है। सरकारी वकील केपी सिंह के मुताबिक, जून 2021 में पीड़िता ने श्रावस्ती के एसपी को पत्र लिखा था जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।