यूपी में नाराज़ होकर प्रेमी के घर पहुंची पत्नी की पति ने दांतों से काटकर अलग कर दी नाक
हरदोई (यूपी) में बुधवार को नाराज़ होकर प्रेमी के घर पहुंची एक महिला की उसके पति ने गुस्से में दांतों से नाक काटकर अलग कर दी। कटी नाक को डिब्बे में रखकर प्रेमी संग थाने पहुंची महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को सर्जरी के लिए अस्पताल भेजा गया है।