यूपी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 8 बच्चे मलबे में दबे, 3 की हुई मौत
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में शुक्रवार शाम एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 8 बच्चे मलबे में दब गए। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों को मृत घोषित कर दिया और 5 बच्चों का इलाज जारी है। वहीं, बारिश से दीवार गिरने की संभावना जताई गई है।