यूपी में नगर निगम की लापरवाही से खुले नाले में गिरा साइकल सवार छात्र, वीडियो आया सामने
अलीगढ़ (यूपी) में साइकल सवार एक छात्र असंतुलित होकर एक खुले नाले में गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सड़क किनारे नाले के ऊपर पुलिया निर्माण के बाद नगर निगम ने गड्ढे को ढकने की व्यवस्था नहीं की थी। बकौल रिपोर्ट्स, लोगों ने नाले में गिरे छात्र को तुरंत बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच गई।