यूपी में नर्सिंग कॉलेज के मेस में खाना खाने के बाद बिगड़ी 26 छात्राओं की तबीयत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के मैक्स नर्सिंग कॉलेज की 26 छात्राएं मंगलवार को मेस का खाना खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गई जिनमें से 7 छात्राओं की हालत ज़्यादा खराब थी और उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती करना पड़ा। छात्राओं को पेट में तेज़ दर्द व उल्टी-दस्त हुई थी। अस्पताल प्रशासन ने खाना-पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।