यूपी में नशे में धुत सेना के जवान ने प्लेटफॉर्म पर चढ़ाई कार; वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात नशे में धुत सेना के एक जवान ने अपनी कार को प्लेटफॉर्म पर दौड़ा दिया जिससे वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेलवे पुलिस ने जवान को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।