यूपी में पेट्रोल पंप पर बैठी थी महिला, पीछे से कार ने कुचल दिया; सामने आया वीडियो
आगरा (यूपी) में पेट्रोल पंप के फर्श पर बैठी महिला को कुचलती हुई कार का वीडियो सामने आया है। महिला का बेटा अपनी बाइक में पेट्रोल भरवा रहा था और तभी महिला को पीछे से आई कार ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।