यूपी में पेड़ से बांधकर महिला के चेहरे पर पोती गई कालिख, पहनाई गई जूतों की माला
प्रतापगढ़ (यूपी) में 40-वर्षीय महिला को पेड़ से बांधकर उसके चेहरे पर कालिख पोतने, जूते की माला पहनाने व उसके बाल काटने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दूसरे शख्स से बात करने व प्रेम-प्रसंग को लेकर पंचायत में महिला के साथ उसके पति व परिवार ने ऐसा किया। बकौल पुलिस, मामले में 17 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।