यूपी में पिता के श्राद्ध के लिए गंगा स्नान करने गए एक ही परिवार के 4 लोग डूबे
कौशांबी (यूपी) के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान सोमवार को एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गए जिनमें से एक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि 2 लोग लापता हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार अपने पिता का श्राद्ध कर्म करने आया था।