यूपी में प्रिंसिपल पर लगा चोटी रखने को लेकर छात्र को स्कूल से बाहर निकालने का आरोप
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में एक स्कूल के प्रिंसिपल पर चोटी रखने के कारण 9वीं के छात्र को स्कूल से बाहर निकालने का आरोप लगा है। छात्र के पिता ने वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया है। प्रिंसिपल ने कहा, "छात्र को स्कूल से नहीं निकाला गया...उसे बस समझाया गया था। छात्र को उसके परिजन खुद अपने साथ ले गए थे।"