यूपी में प्रेमी के साथ रहना चाहती थी महिला, रुकावट बन रहे थे बच्चे तो कर दी हत्या
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में एक 24 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने 5 वर्षीय बेटे और 1 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया है कि महिला ने अपने बच्चों को ज़हर खिलाकर उनकी हत्या की है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका प्रेमी फरार है।