यूपी में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर पेड़ से लटकाई गईं लाशें, फटा मिला लड़की का सिर
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में एक प्रेमी जोड़े की निर्मम हत्या कर उनके शव को पेड़ से लटका दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की का सिर फटा हुआ है। खबर के मुताबिक, लड़का (20) और लड़की (15) का पिछले 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों अलग-अलग जाति के थे जिससे उनके परिवार के बीच रंजिश चल रही थी।