यूपी में प्रेमी-प्रेमिका ने एकसाथ ज़हर खाकर दी जान, दोनों ने इस साल दी थी इंटर की परीक्षा
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रेलवे स्टेशन के मालगोदाम में एक प्रेमी जोड़े ने एकसाथ ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों शाहज़हांपुर के रहने वाले थे और परिवार द्वारा उनके प्रेम संबंध का विरोध किए जाने के कारण दोनों 10 दिन पहले अपने-अपने घर से भाग गए थे। इसी साल दोनों ने इंटर की परीक्षा दी थी।