यूपी में प्रेमी संग भागी नई-नवेली दुल्हन तो पति ने कहा- 'अच्छा हुआ राजा रघुवंशी बनने से बच गया'
बदायूं (यूपी) में एक नई-नवेली दुल्हन शादी के कुछ दिनों बाद प्रेमी संग भाग गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर लड़की खुद थाने पहुंची और कहा कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। घटना पर उसके पति ने कहा, "हनीमून का प्लान था...लेकिन उसे अपने प्रेमी के साथ रहना है...अच्छा हुआ मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया!"