यूपी में प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने की आत्महत्या, युवती की हालत गंभीर
संभल (यूपी) में शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका को कथित तौर पर गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था।