यूपी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे फर्ज़ी दारोगा को युवती के परिजन ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
मेरठ (यूपी) में पुलिस ने खुद को दारोगा बताने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल, फर्ज़ी दारोगा अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था जहां महिला के परिजन ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वर्दी पहनकर ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में लोगों से अवैध वसूली करता था।