यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार कार से भिड़ा ट्रक, 3 लोगों की हुई मौत
अमेठी (उत्तर प्रदेश) में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज़ रफ्तार कार ट्रक से भिड़ गई जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। कार सवार गाज़ीपुर से लखनऊ जा रहे और ढाबे पर चाय पीने के लिए कार को मोड़ रहे थे तभी हादसा हुआ। क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला गया है।