यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस व ट्रक में हुई टक्कर, 5 यात्रियों की मौत

अमेठी (उत्तर प्रदेश) में सोमवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 50-60 यात्रियों से भरी एक निजी बस और एक ट्रक में टक्कर हो गई जिसमें 5 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 11 अन्य यात्री घायल हो गए हैं जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, बस दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही थी।

Load More